UP: बक्से में मिला युवती का अधजला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

UP: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लोहे के बक्से में एक महिला का अधजला हुआ शव बरामद हुआ है। जिले पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। इसकी वजह ये है कि चेहरे से कमर तक का का फी हिस्सा जल गया है

अपडेटेड Sep 03, 2023 पर 11:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
UP: पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में उस समय सनसनी मच गई। जब एक लोहे के बक्से में एक महिला का अधजला हुआ शव मिला। पुलिस ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या करके और शव को बक्से में बंद करके यहां लाया गया है। पुलिस का मानना है कि लाश की पहचान छिपाने के लिए उसे जला दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब राहगीरों ने नए बक्से को सड़क के किनारे पड़ा देखा। इसके बाद किसी ने बक्से को खोला तो उसके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र करीब 20 साल लग रही है। महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

जानिए पूरा मामला


मामला जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लाला नगर का है। यहां नेशनल हाइवे के पास सुनसान जगह पर लोगों ने एक लोहे के बक्से में युवती का अधजला शव देखा। पुलिस ने बताया कि युवती का कमर के ऊपर का हिस्सा और चेहरा पूरी तरह से जल गया है। भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन (Meenakshi Katyayan) ने बताया कि महिला की उम्र करीब 20 साल है। वो सफेद रंग का सूट पहने हुए थी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या से पहले महिला के साथ दुष्‍कर्म किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। मीनाक्षी ने कहा कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

दिल्ली सरकार ने पिछले साल बेचीं 61 करोड़ से भी ज्यादा शराब की बोतलें, हुई 7,285 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई

बाइक से बांधकर लाया गया बक्सा

पुलिस का मानना है कि लड़की की पहचान छिपाने के लिए ही हत्यारों ने ऐसा किया है। मौके से रबड़ का एक टुकड़ा बरामद किया गया है। इससे पता चल रहा है कि बक्से को बाइक से बांधकर यहां लाया गया होगा। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि किसी अन्य जगह से शव यहां लाया गया है और आग लगाई गई है। मामले का जल्द से जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।