UP Elections: BJP ने जारी की 30 'स्टार प्रचारकों' की लिस्ट, मोदी-शाह, हेमा मालिनी सहित इनको मिली जगह

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए BJP ने 30 नेताओं की सूची जारी की, जो पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में हो रहा है

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 'स्टार प्रचारकों' की सूची जारी की, जो पहले चरण के चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी तक के नाम शामिल हैं।

अन्य नामों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकली, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान, जसवंत सैनी, जनरल वी के सिंह और साध्वी निरंजन ज्योति आदि के नाम शामिल हैं।

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इस बार केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का नाम नही हैं। टेनी के बेटे पर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में शामिल होने का आरोप है, जिसके बाद से वह विवादों में घिरे हुए हैं।


बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में हो रहा है। पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि अंतिम चरण के विए 7 मार्च को वोटिंग है। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।