Uttar Pradesh: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई है

अपडेटेड Feb 13, 2021 पर 1:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Kannauj :  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) जिले में  आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Express) पर भीषण सड़क हादसा (Agra Lucknow Express) हुआ है। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में घुस गई। इससे इस सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, सभी कार सवार लखनऊ से मेहदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। वहीं, सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को मेडिकल कालेज में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग एक परिवार के हैं। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकलवाया और मेडिकल में पहुंचा दिया है। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में हुई सड़क हादसे की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सीनियर अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।