Get App

Indian Railways: काशी की विरासत से परिचित होंगे Vande Bharat Express के यात्री, भगवान शिव और आदिशक्ति की पेंटिंग से सजाया गया, देखें तस्वीरें

वंदे भारत एक्‍सप्रेस के डिब्‍बों की भीतरी दीवारों पर भगवान शिव और आदिशक्ति की पेंटिंग लगाई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2021 पर 2:27 PM
Indian Railways: काशी की विरासत से परिचित होंगे Vande Bharat Express के यात्री, भगवान शिव और आदिशक्ति की पेंटिंग से सजाया गया, देखें तस्वीरें
इन पेंटिंग्स को जम्‍मू के फुट एंड माउथ कलाकारों ने तैयार किया है

Indian Railways: भारतीय रेलवे की सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को भगवान शिव और आदिशक्ति के आध्यात्मिक चित्रों से सजाकर एक नया रूप दिया गया है। भारत की सबसे प्रतिष्ठित और पहली सेमी हाई-स्‍पीड ट्रेन वंदे भारत एक्‍सप्रेस अब यात्रियों को एक आध्‍यत्मिक यात्रा के जरिए काशी की समृद्ध विरासत से परिचित कराएगी।

वंदे भारत एक्‍सप्रेस के एग्‍जिक्‍यूटिव श्रेणी के डिब्‍बों की भीतरी दीवारों पर आदिनाथ भगवान शिव और आदिशक्ति की पेंटिंग लगाई गई है। खास बात यह है कि इन पेंटिंग्स की एक विशेषता यह भी है कि इन्‍हें जम्‍मू के फुट एंड माउथ कलाकारों द्वारा तैयार किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें