Weather Updates: इन राज्यों में अगले तीन दिन के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी, पढ़ें मौसम विभाग का पूरा फोरकास्ट
Weather Updates: IMD ने कहा, सैटेलाइट इमेज ये ये पता चलता है कि अगले 3-4 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे पहले मौसम विभाग ने देश की राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी
Weather Updates: इन राज्यों में अगले तीन दिन के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी (PHOTO-PTI)
Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 मई तक उत्तर पश्चिम भारत में गरज (Thunderstorm) के साथ बारिश (Rain) की भविष्यवाणी की है। इसने कहा कि सोमवार रात पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण 29 मई और 30 मई को मौसम की गतिविधि अपने चरम पर होगी। इसमें कहा गया है कि एक चक्रवाती सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों और बाकी राज्यों में 31 मई तक बारिश होने की संभावना है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, IMD ने कहा, सैटेलाइट इमेज ये ये पता चलता है कि अगले 3-4 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
Weather Update: मौमस विभाग का पूरा फोरकास्ट
उत्तर पश्चिमी भारत
Mint की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 28 से 31 मई के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में गरज, बिजली और कभी-कभार तेज हवाओं या तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 और 30 मई को मौमस की ये गतिविधि अपने चरम पर होंगी और उसके बाद इसमें कमी आएगी।
28-30 मई के दौरान उत्तर-पश्चिम राजस्थान में छिटपुट जगहों पर और जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में 29 और 30 को और 29 मई को उत्तराखंड में ओला बरसने की संभावना है।
28 और 29 को पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर 50-60 Km प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गरज/तेज हवा की संभावना है। 28-30 मई के दौरान राजस्थान और 29 मई को हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल सकता है।
28 और 29 मई को उत्तरी राजस्थान में छिटपुट जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
मध्य भारत
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश होने और उसके बाद कमी आने की संभावना है।
28 और 29 मई को मध्य प्रदेश और 28 मई को छत्तीसगढ़ की जगहों पर 50 से 60 Km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी या तेज हवा चलने की संभावना है।
28 मई को उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ एक जगहों पर ओला गिरने की संभावना है।
दक्षिण भारत
अगले 5 दिनों के दौरान केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
27, 31 मई और 01 जून को तमिलनाडु में अलग-अलग जगबों पर, 28, 29, 31 मई और 01 जून को केरल में और 31 मई और 01 जून के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है।
इससे पहले मौसम विभाग ने देश की राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के साथ आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। इसने कहा कि इस दौरान कुछ जगहों पर शाम और रात में 30 से 40 Km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
IMD के अधिकारियों ने सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई थी।