West Bengal: ममता बनर्जी ने 1 जुलाई तक बढ़ाए Covid-19 प्रतिबंध, लेकिन दी गई हैं कई छूट, जानें डिटेल्स

CM ममता बनर्जी ने राज्य में घटता Covid-19 पॉजिटिविटी रेट और एक्टिव केसलोड को देखते हुए छूट की घोषणा की

अपडेटेड Jun 14, 2021 पर 9:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार ने सोमवार को राज्य में Covid-19 प्रतिबंधों को 1 जुलाई तक बढ़ा दिया। हालांकि, राज्य में आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की सुविधा के लिए पिछले दिशानिर्देशों में कई तरह की छूट दी गई थी। CM ममता ने राज्य में घटता पॉजिटिविटी रेट और एक्टिव केसलोड को देखते हुए छूट की घोषणा की।

ममता बनर्जी ने कहा, "सभी सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करेंगे। निजी और कॉर्पोरेट दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रह सकते हैं।" उन्होंने आगे ये भी कहा, "हमें वन नेशन वन राशन योजना को लागू करने में कोई समस्या नहीं है। इसकी प्रक्रिया जारी है।"

राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल में Covid-19 केस रविवार को बढ़कर 14,61,257 हो गए, जिसमें 3,984 नए मामले था। एक दिन में 84 लोगों की मौत के बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 16,896 तक पहुंच गई। इसके साथ ही राज्य में Covid-19 रिकवरी रेट 97.64 फीसदी हो गया।

पश्चिम बंगाल के नए दिशानिर्देश-

- शॉपिंग मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भीतर की दुकानों को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे के बीच 50% वर्कफोर्स के साथ खोलने की अनुमति होगी।

- खेल गतिविधियां बिना दर्शकों के फिर से शुरू हो सकती हैं।


- सभी शिक्षण संस्थान और जलमार्ग बंद रहेंगे।

- आपात स्थिति के अलावा दूसरे प्राइवेट वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

- बार वाले रेस्टोरेंट दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे के बीच 50% बैठने की क्षमता के साथ खुल सकते हैं।

- सभी बाजार सुबह 7 से 11 बजे के बीच खुले रहेंगे।

- रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

- मॉर्निंग वाकर के लिए पार्क सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच खुले रह सकते हैं। हालांकि, केवल उन लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने Covid-19 वैक्सीन लगवाई है।

- जब तक राज्य सरकार आगे की स्थिति की समीक्षा नहीं करती, तब तक इंट्रा-स्टेट बसों की आवाजाही बंद रहेगी।

- जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून, स्पा और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।