पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार ने सोमवार को राज्य में Covid-19 प्रतिबंधों को 1 जुलाई तक बढ़ा दिया। हालांकि, राज्य में आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की सुविधा के लिए पिछले दिशानिर्देशों में कई तरह की छूट दी गई थी। CM ममता ने राज्य में घटता पॉजिटिविटी रेट और एक्टिव केसलोड को देखते हुए छूट की घोषणा की।
