WhatsApp Down in India: भारत में फिर चलने लगा व्हाट्सएप, घंटों बाद रीस्टोर हुईं मेसेजिंग ऐप की सेवाएं

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप की सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं। मंगलवार दोपहर व्हाट्सएप अचानक ठप पड़ गईं, जिसका असर इसके करोड़ों यूजर्स पर पड़ा

अपडेटेड Oct 25, 2022 पर 2:38 PM
भारत में व्हाट्सएप काम नहीं कर रहा है

WhatsApp Down in India: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप की सेवाएं घंटों बाद फिर से बहाल हो गई हैं। मंगलवार दोपहर व्हाट्सएप अचानक ठप पड़ गईं, जिसका असर इसके करोड़ों यूजर्स पर पड़ा।

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देशों में व्हाट्सएप यूजर्स एकदूसरे को मेसेज नहीं कर पा रहे थे। लंबे इंतजार के बाद अब यूजर्स पहले की तरह चैटिंग कर सकते हैं और व्हाट्सएप की सेवाएं रीस्टोर हो गई हैं।

कई यूजर्स ने ट्विटर पर व्हाट्सएप डाउन होने की शिकायत की। लोग मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। यूजर्स ऐप तो खोलने में सझम थे, लेकिन किसी दूसरे को मैसेज और मीडिया फाइलें नहीं भेज पा रहे थे।


मंगलवार दोपहर करीब 12.45 बजे से भारत में व्हाट्सएप का सर्वर डाउन होने से यूजर्स को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही थी। मोबाइल पर व्हाट्सएप के अलावा व्हाट्सएप वेब भी काम नहीं कर रहे थे।

डाउन डिटेक्टर ने इस बात की पुष्टि की थी कि व्हाट्सएप लाखों लोगों के लिए इस वक्त काम नहीं कर पा रहा हैं। इस मैप के मुताबिक मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ सबसे अधिक प्रभावित थे। हालांकि, इससे हर जगह लोग प्रभावित हुए। भारत के अलावा दुनिया के कई और देश में भी व्हाट्सएप काम नहीं कर रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।