International Women's Day : आज महिला दिवस है। आप सबको महिला दिवस की शुभकमनाएं। लगभग हर सेक्टर में महिलाएं अपनी पहचान बना रही हैं। आंत्रप्रेन्योरशिप में भी महिलाओं ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। महिलाएं अपना बिजनेस चला रही हैं। इन महिलाओं में कई बड़ी एक्ट्रेस भी शामिल हैं,जिन्होंने फिल्म ही नहीं बिजनेस की दुनिया में भी अपना दबदबा बनाया है। ये कौन सी एक्ट्रेस हैं,आइए देखते हैं।
10 साल पहले औरतें उद्यम की दुनिया (entrepreneurial ecosystem) में एक छोटा समूह थीं, लेकिन आज दुनिया के कुल उद्यमियों में से 37 फीसदी औरतें हैं। ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशप मॉनीटर रिपोर्ट (Global Entrepreneurship Monitor report) कहती है आज 12.6 करोड़ औरतें या तो अपना खुद का बिजनेस कर रही है या शुरू करने वाली हैं। इसके साथ ही 9.8 करोड़ महिलाएं पहले से स्थापित बिजनेस चला रही हैं। लेकिन यहां आज हम 5 बॉलीवुड हीरोइंस की बात करेंगे जो ना सिर्फ फैन्स के दिलों में राज कर रही हैं, बल्कि एक सफल बिजनेस भी चला रही हैं।
Alia Bhatt-आलिया भट्ट ने साल 2020 में Ed-a-Mamma की नींव रखी की थी। इस ब्रांड में बच्चों के कपड़े मिलते हैं। 2 से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए Ed-a-Mamma कपड़े बेचता है। एनुअल रेवेन्यू की बात करें तो 31 मार्च, 2023 को कंपनी ने सालाना इनकम 32 करोड़ 30 लाख रुपए बताई थी।
Deepika Padukone- दीपिका पादुकोंम का एक स्किन केयर स्टार्टअप है, जिसका नाम 82°E हैष इसे उन्होंने साल 2021 में शुरू किया था। इसका एनुअल रेवेन्यू Mar 31, 2024 को 28.6 लाख डॉलर था।
कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुदका क्लोथिंग लाइन (clothing line) Ms. Taken, fitness company The Tribe, skin-care brand Hyphen, और खुद की प्रोडक्शन कंपनी ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स (Blue Butterfly Films) भी लांच किया है। लांच के 12 महीने के अंदर ही कंपनी ने 100 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 2019 में के ब्यूटी (Kay Beauty) शुरू किया जिसका रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 में 88.23 करोड़ रुपए रहा है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सिर्फ अलग-अलग एक्सेंट्स ही नहीं बल्कि अलग-अलग बिजनेस के लिए भी मशहूर हैं। प्रियंका रेस्टोरेंट बिजनेस सोना (Sona) में हिस्सेदारी रखती थी जो उन्होंने बेच दी। लेकिन लग्जरी ब्रांड सोना होम (Sona Home)में प्रियंका चोपड़ा की हिस्सेदारी अभी भी है। उनका एनोमली (Anomaly) नाम का अपना एक और ब्रांड है। ये हेयर केयर ब्रांड है। ये ब्रांड नेचुरल प्रोडक्ट बेचता है। यह हेयर केयर (Haircare) ब्रांड 2021 में लॉन्च हुआ। 2023 में Anomaly ने 4500 करोड़ रुपए का रेवेन्यू भी क्रॉस कर लिया था। पर्पल पेबल पिक्चर्स (Purple Pebble Pictures) नाम का उनका अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है। उन्होंने और भी स्टार्टअप्स में पैसे लगाएं हैं।