Get App

International Women's Day : आंत्रप्रेन्योरशिप में महिलाओं का दम, बॉलीवुड एक्ट्रेस भी चला रहीं अपना बिजनेस

आज दुनिया के कुल उद्यमियों में से 37 फीसदी औरतें हैं। यहां आज हम 5 बॉलीवुड हीरोइंस की बात करेंगे जो ना सिर्फ फैन्स के दिलों में राज कर रही हैं, बल्कि एक सफल बिजनेस भी चला रही हैं। आलिया भट्ट ने साल 2020 में Ed-a-Mamma की नींव रखी की थी। इस ब्रांड में बच्चों के कपड़े मिलते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2025 पर 4:10 PM
International Women's Day : आंत्रप्रेन्योरशिप में महिलाओं का दम, बॉलीवुड एक्ट्रेस भी चला रहीं अपना बिजनेस
International Women's Day : प्रियंका रेस्टोरेंट बिजनेस सोना में हिस्सेदारी रखती थी जो उन्होंने बेच दी। लेकिन लग्जरी ब्रांड सोना होम में प्रियंका चोपड़ा की हिस्सेदारी अभी भी है। उनका एनोमली नाम का अपना एक और ब्रांड है

International Women's Day : आज महिला दिवस है। आप सबको महिला दिवस की शुभकमनाएं। लगभग हर सेक्टर में महिलाएं अपनी पहचान बना रही हैं। आंत्रप्रेन्योरशिप में भी महिलाओं ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। महिलाएं अपना बिजनेस चला रही हैं। इन महिलाओं में कई बड़ी एक्ट्रेस भी शामिल हैं,जिन्होंने फिल्म ही नहीं बिजनेस की दुनिया में भी अपना दबदबा बनाया है। ये कौन सी एक्ट्रेस हैं,आइए देखते हैं।

10 साल पहले औरतें उद्यम की दुनिया (entrepreneurial ecosystem) में एक छोटा समूह थीं, लेकिन आज दुनिया के कुल उद्यमियों में से 37 फीसदी औरतें हैं। ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशप मॉनीटर रिपोर्ट (Global Entrepreneurship Monitor report) कहती है आज 12.6 करोड़ औरतें या तो अपना खुद का बिजनेस कर रही है या शुरू करने वाली हैं। इसके साथ ही 9.8 करोड़ महिलाएं पहले से स्थापित बिजनेस चला रही हैं। लेकिन यहां आज हम 5 बॉलीवुड हीरोइंस की बात करेंगे जो ना सिर्फ फैन्स के दिलों में राज कर रही हैं, बल्कि एक सफल बिजनेस भी चला रही हैं।

Alia Bhatt-आलिया भट्ट ने साल 2020 में Ed-a-Mamma की नींव रखी की थी। इस ब्रांड में बच्चों के कपड़े मिलते हैं। 2 से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए Ed-a-Mamma कपड़े बेचता है। एनुअल रेवेन्यू की बात करें तो 31 मार्च, 2023 को कंपनी ने सालाना इनकम 32 करोड़ 30 लाख रुपए बताई थी।

Deepika Padukone- दीपिका पादुकोंम का एक स्किन केयर स्टार्टअप है, जिसका नाम 82°E हैष इसे उन्होंने साल 2021 में शुरू किया था। इसका एनुअल रेवेन्यू Mar 31, 2024 को 28.6 लाख डॉलर था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें