पहलवान बजरंग पूनिया ने लौटाया अपना पद्मश्री पुरस्कार, WFI के चुनाव नतीजों पर जताई निराशा

बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाते हुए पीएम मोदी को पत्र लिखा। बजरंग पुनिया ने X पर पोस्ट किया, "मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं। यह घोषणा करने के लिए यह सिर्फ मेरा पत्र है। यह मेरा बयान है।" गुरुवार को बृजभूषण सिंह के वफादार संजय सिंह 15 में से 13 पद जीतकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए

अपडेटेड Dec 22, 2023 पर 7:33 PM
पहलवान बजरंग पूनिया ने लौटाया अपना पद्मश्री पुरस्कार, WFI के चुनाव नतीजों पर जताई निराशा

पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने अपना पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shree Award) लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने कुश्ती संघ के चुनाव नतीजों पर निराशा जताते हुए, अपना पुरस्कार लौटाने की बात कही। WFI के चुनाव (WFI Elections) में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख पद पर बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के करीबी संजय सिंह (Sanjay Singh) के चुनाव जीतने के एक दिन पूनिया ने ये ऐलान किया। इससे एक दिन पहल भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रोते हुए हमेस के लिए कुश्ती छोड़ने का ऐलान किया था।

बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाते हुए पीएम मोदी को पत्र लिखा। बजरंग पुनिया ने X पर पोस्ट किया, "मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं। यह घोषणा करने के लिए यह सिर्फ मेरा पत्र है। यह मेरा बयान है।


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक पत्र में, बजरंग ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री जी, उम्मीद है कि आप स्वस्थ्य होंगे। आप देश की सेवा में व्यस्त होंगे, लेकिन मैं देश के पहलवानों की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए यह लिख रहा हूं।

इसमे लिखा, “आप जानते ही होंगे कि इसी साल जनवरी में देश की महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। मैं भी उनके विरोध में शामिल हुआ। सरकार की तरफ से कड़ी कार्रवाई का वादा करने के बाद विरोध खत्म कर दिया गया।

'मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं' WFI के चुनाव नतीजों से निराश पहलवान साक्षी मलिक ने रेसलिंग छोड़ने का किया ऐलान

गुरुवार को बृजभूषण सिंह के वफादार संजय सिंह 15 में से 13 पद जीतकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए। संजय सिंह के चुनाव के बाद साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें साक्षी ने विरोध के चलते हमेश के लिए कुश्ती छोड़ने की घोषणा की।

साक्षी ने कहा, "हमने दिल से लड़ाई लड़ी, लेकिन अगर बृज भूषण जैसे व्यक्ति, उसके बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को WFI का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं अपनी कुश्ती हमेश के लिए छोड़ रही हूं। आज से आप मुझे मैट पर नहीं देखेंगे। उन्होंने आंखों में आंसू लेकर अपने बूट सबके सामने मेज पर रख दिए।

बजरंग ने गुरुवार को मीडिया को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने WFI चुनाव परिणामों पर निराशा व्यक्त की। बजरंग ने अफसोस जताते हुए कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार अपनी बात पर कायम नहीं रही कि बृज भूषण का कोई भी वफादार WFI चुनाव नहीं लड़ेगा।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।