Get App

Yes Bank-DHFL Scam: सीबीआई ने अविनाश भोसले के खिलाफ फाइल की चार्जशीट, जानिए कौन है भोसले

Yes Bank-DHFL Scam: CBI ने यस बैंक-डीएचएफएल घोटाले में मार्च 2020 में केस फाइल किया था। तब से यह इस मामले में चौथी चार्जशीट है। पिछले महीने सीबीआई ने तीसरी चार्जशीट रेडियस ग्रुप के संजय छाबड़िया के खिलाफ फाइल की थी। दो चार्ज शीट जून 2020 और जुलाई 2021 में फाइल की गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2022 पर 2:00 PM
Yes Bank-DHFL Scam: सीबीआई ने अविनाश भोसले के खिलाफ फाइल की चार्जशीट, जानिए कौन है भोसले
Yes Bank scam में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है

Yes Bank-DHFL Scam: CBI ने यस बैंक-डीएचएफएल घोटाले में सोमवार को अविनाश भोसले के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी। जांच एंजेसी ने सत्येन टंडन के खिलाफ भी चार्जशीट फाइल की है। 3,700 करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड 2020 में सामने आया था। भोसले को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाद में ED ने भी उसे गिरफ्तार किया था। अभी वह जेल में है।

भोसले पुणे का बिजनेसमैन है। वह रियल एस्टेट का भी कारोबार करता था। बताया जाता है कि महाराष्ट्र के बड़े नेताओं से उसके करीब संबंध रहे हैं। सोमवार को दाखिल चार्जशीट में भोसले और इस मामले से जुड़ी छह कपनियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें Metropolis Hotels, ABIL Infraprojects, ABIL Hospitality, Arindam Developers, Avinash Bhosale Group और Flora Developments शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करने पर जेल भी जाना पड़ सकता है, जानिए क्या है नियम

यस बैंक-डीएचएफएल घोटाले में सीबीआई ने मार्च 2020 में केस फाइल किया था। तब से यह इस मामले में चौथी चार्जशीट है। पिछले महीने सीबीआई ने तीसरी चार्जशीट रेडियस ग्रुप के संजय छाबड़िया के खिलाफ फाइल की थी। दो चार्ज शीट जून 2020 और जुलाई 2021 में फाइल की गई थी। इनमें डीएचएफएल के प्रमोटरों कपिल वधावन, उसके भाई धीरज वधावन और यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर और उसके परिवार के सदस्यों के नाम शामिल थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें