केंद्रीय जांच एजेंसी ने देश के सबसे बड़े घोटाले में दीवान हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (DHFL) के वधावन ब्रदर्स के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा बैंक फर्जीवाड़ा है। इसमें DHFL पर आरोप है कि उसने यूनियन बैंक की अगुवाई वाले 17 बैंकों के कंसोर्शियम या ग्रुप को 34,615 करोड़ रुपए का चूना लगाया है।
