अगर आपके पास डीमैट (Demat) और ट्रेडिंग (Trading) अकाउंट (Account) हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। आज 31 जुलाई तक अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी (KYC) करानी होगी। अगर आपने आज केवाईसी नहीं कि तो सोमवार को आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। आपका अकाउंट आज बंद हो जाएगा।
अपने डीमैट अकाउंट में अपनी इनकम रेंज (Income Range), मोबाइल नबर (Mobile Number), ईमेल आईडी (Email ID) आदि अपडेट करना है। अगर आपने आज अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में यह सभी जानकारी नहीं अपडेट की तो आपका अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा। NSDL के मुताबिक, डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट रखने वाले निवेशकों को नो योर कस्टमर (KYC) प्रक्रिया के तहत ये 6 जानकारियां देनी जरूरी होती हैं। इसमें नाम, पता, पैन डिटेल, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और सालाना इनकम शामिल है।
एक जून 2021 के बाद खुलने वाले सभी अकाउंट्स के लिए ये छह जानकारियां देना अनिवार्य बना दिया है, उससे पहले से निवेशकों का KYC अपडेट कराने के लिए 31 जुलाई तक समय दिया है। अगर ये जानकारियां अपडेट नहीं की जाती हैं तो आपको डीमैट अकाउंट (Demat Account) डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। फिर ये जानकारियां अपडेट होने के बाद ही उसे दोबारा एक्टिवेट किया जाएगा।
बता दें कि कोरोना काल में शेयर बाजार की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ा है। NSE के ताजा आंकड़ों से इसकी पुष्टि होती है। NSE के मुताबिक करेंट फिस्कल ईयर के दौरान चार महीनों से कम समय में उसके प्लेटफॉर्म पर 50 लाख से अधिक नए निवेशकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इस दौरान नए निवेशकों के रजिस्ट्रेशन के मामले में सालाना आधार पर 2.5 गुना बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल-जुलाई 2019 के दौरान 8.5 लाख नए निवेशक रजिस्टर्ड हुए। अप्रैल-जुलाई 2020 में यह आंकड़ा 20 लाख और करेंट फिस्कल ईयर में 25 जुलाई तक 51.3 लाख से अधिक हो गए हैं।