ऑनलाइन क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म CarTrade Tech का आईपीओ 9 अगस्त को खुलकर 11 अगस्त को बंद होगा। CarTrade उपभोक्ताओं को नई और पुरानी दोनों तरह की कार खरीदनें की सुविधा देता है।
ऑनलाइन क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म CarTrade Tech का आईपीओ 9 अगस्त को खुलकर 11 अगस्त को बंद होगा। CarTrade उपभोक्ताओं को नई और पुरानी दोनों तरह की कार खरीदनें की सुविधा देता है।
इसमें अमेरिकन प्राइवेट इक्विटी निवेशक Warburg Pincus , सिंगापुर की सरकारी निवेशक कंपनी Temasek, जेपी मॉर्गन और मार्च कैपिटल पार्टनर का निवेश है।
यह आईपीओ पूरी तरीके से ऑफर फॉर सेल आधारित होगा। जिसके तहत वर्तमान शेयरधारकों और प्रमोटरों द्वारा 1.85 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। इस आईपीओ में CMDB II 22.6 लाख इक्विटी शेयर, Highdell Investment 84.1 लाख इक्विटी शेयर, Macrithie Investments 50.8 लाख इक्विटी शेयर, Springfield Venture International 17.7 लाख इक्विटी शेयर और Bina Vinod Sanghi (बिना विनोद सांघी) 18.3 लाख इक्विटी शेयर की बिक्री करेंगे।
फिलहाल कंपनी में CMDB II की 11.93 फीसदी, Highdell Investment, MacRitche Investment Pte और Springfield Venture International की कंपनी में क्रमश: 34.44 फीसदी, 26.48 फीसदी और 7.09फीसदी हिस्सेदारी है।
Axis Capital, Citigroup Global Markets India, Kotak Mahindra Capital और Nomura Financial Advisory and Securities India इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर होंगे।
कंपनी की वित्तीय स्थिति पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का रेवेन्यू 281.52 करोड़ रुपये रहा था जो कि वित्त वर्ष 2020 में 318.44 करोड़ रुपये पर रहा था। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का मुनाफा 101.07 करोड़ रुपये रहा था जो कि वित्त वर्ष 2020 में 31.29 करोड़ रुपये पर रहा था।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि उसके प्लेटफॉर्म CarWale और BikeWale ऑनलाइन सर्च पॉपुलरिटी नंबर में पहला स्थान हासिल है। कंपनी के प्लेटफॉर्म CarWale, CarTrade, Shriram Automall, BikeWale, CarTrade Exchange, Adroit Auto और AutoBiz ब्रांड नेम से काम करते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।