ACME India IPO: रेलवे कोच के हाई-टेक इंटीरियर बनाने वाली कंपनी का ₹122 करोड़ का IPO खुला, जान लें ये जरूरी डिटेल्स

ACME India Industries IPO: रेलवे कोच और वंदे भारत जैसी ट्रेनों को हाई-टेक इंटीरियर और सुरक्षा सिस्टम देने वाली ACME India Industries का SME IPO आज से बिडिंग के लिए खुल गया है। कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹122 करोड़ जुटाने जा रही है। जानिए इस आईपीओ की हर छोटी-बड़ी डिटेल

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 10:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹186 से ₹196 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है

ACME India Industries IPO: रेलवे रोलिंग स्टॉक सॉल्यूशंस क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी ACME India Industries Limited का एसएमई आईपीओ आज, 30 सितंबर से निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी इस इश्यू के माध्यम से कुल ₹121.69 करोड़ जुटाने जा रही है।

अगर आप भी इस एसएमई आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले जानिए इसके प्राइस बैंड, लॉट साइज, लेटेस्ट जीएमपी और कंपनी के बिजनेस से जुड़ी सभी जरूरी बातें जान लें।

IPO टाइमलाइन और जरूरी तारीखें

  • आईपीओ ओपन डेट: 30 सितंबर 2026 (आज से शुरू)
  • आईपीओ क्लोज डेट: 06 अक्टूबर 2026
  • शेयर अलॉटमेंट की तारीख: 07 अक्टूबर 2026
  • लिस्टिंग की तारीख: 09 अक्टूबर 2026 (BSE SME प्लेटफॉर्म)


प्राइस बैंड, लॉट साइज और इश्यू साइज

कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹186 से ₹196 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

कुल इश्यू साइज: ₹121.69 करोड़ (ऊपरी प्राइस बैंड पर)।

लॉट साइज: रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन आकार 1200 शेयर्स का है।

इस आईपीओ में 54.07 लाख इक्विटी शेयर्स का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर सूरज पांडे द्वारा 8.02 लाख शेयर्स का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।

आईपीओ के पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?

फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड में से ₹41 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी की उधारी को कम करने या चुकाने के लिए होगा। ₹38 करोड़ कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों में लगाए जाएंगे। साथ ही ₹6.27 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग विस्तार प्लांट और नई मशीनरी खरीदने पर खर्च किए जाएंगे।

क्या काम करती है ACME India Industries?

ACME India भारतीय रेलवे और मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए इंटीरियर फर्निशिंग और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी नए रेलवे डिब्बों की फर्निशिंग, पुराने डिब्बों का रिफर्बिशमेंट और टॉयलेट अपग्रेडेशन करती है। कंपनी वंदे भारत ट्रेनों और मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए वीडियो सर्विलांस सिस्टम, क्रू रिकॉर्डिंग और पब्लिक एड्रेस व इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसे हाई-टेक सॉल्यूशंस भी प्रोवाइड करती है। 30 जून 2026 तक कंपनी के पास ₹737.97 करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक था।

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी के वित्तीय नतीजों में शानदार बढ़त दर्ज की गई है। रेवेन्यू FY25 के ₹210 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹263.71 करोड़ हो गया। EBITDA पिछले वर्ष के ₹28.76 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹39.82 करोड़ रहा। ऐसे ही कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹16.46 करोड़ से उछलकर ₹24.36 करोड़ पर पहुंच गया।

ACME India IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम

ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयर अच्छे प्रीमियम पर कारोबार कर रहे है। 30 सितंबर को इसका जीएमपी ₹30 प्रति शेयर चल रहा है। ₹196 के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से ₹30 का जीएमपी लगभग 15.31% के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।