Anand Rathi IPO: दूसरे दिन अब तक 1.92 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल पोर्शन 3.02 गुना भरा

Anand Rathi IPO: कंपनी अपने इश्यू से 660 करोड़ रुपए जुटा रही है, यह IPO 6 दिसंबर को बंद होगा

अपडेटेड Dec 03, 2021 पर 2:05 PM
Story continues below Advertisement
पिछले तीन फाइनेंशियल ईयर में ग्रॉस कमीशन के आधार पर आनंद राठी का शुमार देश के तीन सबसे बड़े नॉन-बैंक म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स में है

Anand Rathi IPO: देश की सबसे बड़ी नॉन-बैंक वेल्थ सॉल्यूशंस कंपनियों में से एक आनंद राठी वेल्थ का इश्यू 3 दिसंबर को दूसरे दिन तक 1.92 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के 84.75 लाख यूनिट शेयरों के बदले 1.62 करोड़ शेयरों की बोली लगी थी।

रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.02 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.13 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से में 44% बोली लगी है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 1% बुकिंग हुई है।

पिछले तीन फाइनेंशियल ईयर में ग्रॉस कमीशन के आधार पर आनंद राठी का शुमार देश के तीन सबसे बड़े नॉन-बैंक म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स में है। कंपनी अपने इश्यू से 660 करोड़ रुपए जुटा रही है। कंपनी ने 1 दिसंबर को एंकर इनवेस्टर्स से 194 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी का इश्यू 2 दिसंबर को खुला और 6 दिसंबर को बंद होगा।


राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस मल्टीबैगर स्टॉक में क्या आपने किया है निवेश?

कंपनी का इश्यू प्राइस 530-550 रुपए है। Hem Securities ने कहा, "अगस्त 2021 तक खत्म 5 महीनों में कंपनी का P/E 19 रहा है।"

आनंद राठी वेल्थ फाइनेंशियल सर्विस इंडस्ट्री में कारोबार करती है। इसका फोकस म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन और दूसरे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की बिक्री पर है। कंपनी ने 2002 में एक AMFI रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर अपना कारोबार शुरू किया। 31 मार्च 2019 से 31 अगस्त 2021 तक कंपनी की असेट मैनेजमेंट (AUM) में सालाना आधार पर 22.74 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये 302 अरब रुपये पर पहुंच गई है। अगस्त 2021 तक कंपनी के फ्लैगशिप वेल्थ वर्टिकल ने पूरे देश में 6564 क्लाइंट बनाए थे। बता दें कि इसके पहले सितंबर 2018 में भी कंपनी ने सेबी में 285 करोड़ रुपये के IPO के लिए पेपर दाखिल किए थे। हालांकि बाद में कंपनी ने अपने कदम वापस खींच लिए थे और बाजार में IPO नहीं आया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।