Anand Rathi Wealth IPO:प्राइस बैंड ₹530-550 रुपए तय, जानिए दूसरी अहम बातें

आनंद राठी वेल्थ फाइनेंशियल सर्विस इंडस्ट्री में कारोबार करती है। इसका फोकस म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन और दूसरे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की बिक्री पर है।

अपडेटेड Nov 30, 2021 पर 1:57 PM
Story continues below Advertisement

आनंद राठी फाइनेंशियल सर्विसेज (Anand Rathi Financial Services)की वेल्थ मैनेजमेंट शाखा आनंद राठी वेल्थ (Anand Rathi Wealth)हफ्ते बाजार में अपना IPO लॉन्च करने वाला है। ये IPO गुरुवार 2 दिसंबर को खुलकर 6 दिसंबर 2021 को बंद होगा। इस आईपोओ की प्राइस बैंड ₹530-550 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।

इस आईपीओ में 1.2 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS)सेल होगा जिसके तहत कंपनी के वर्तमान शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी की योजना इस आईपीओ से 660 करोड़ रुपए जुटाने की है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 14 दिसंबर को होने की उम्मीद है।

आईपीओ के ऑफर फॉर सेल में Anand Rathi Financial Services 92.85 लाख इक्विटी शेयरों की और आनंद राठी, प्रदीप गुप्ता, अमित राठी, प्रीति गुप्ता, सुप्रिया राठी, रावल फेमिली ट्रस्ट और फिरोज अजीज में से हर एक 3.75 लाख शेयर बेचेंगे। इसके अलावा जुगल मंत्री 90,000 शेयर बेचेंगे। इस इश्यू में 2.5 लाख शेयर कंपनी के कर्माचारियों के लिए रिजर्व रखें गए हैं।


Equirus Capital Pvt Ltd, BNP Paribas,IIFL Securities और Anand Rathi को इस आईपीओ इश्यू को लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

आनंद राठी वेल्थ फाइनेंशियल सर्विस इंडस्ट्री में कारोबार करती है। इसका फोकस म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन और दूसरे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की बिक्री पर है। कंपनी ने 2002 में एक AMFI रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर अपना कारोबार शुरू किया। 31 मार्च 2019 से 31 अगस्त 2021 तक कंपनी की असेट मैनेजमेंट (AUM) में सालाना आधार पर 22.74 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये 302 अरब रुपये पर पहुंच गई है। अगस्त 2021 तक कंपनी के फ्लैगशिप वेल्थ वर्टिकल ने पूरे देश में 6564 क्लाइंट बनाए थे। बता दें कि इसके पहले सितंबर 2018 में भी कंपनी ने सेबी में 285 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए पेपर दाखिल किए थे। हालांकि बाद में कंपनी ने अपने कदम वापस खींच लिए थे और बाजार में आईपीओ नहीं आया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।