Get App

Arkade Developer IPO: 23 सितंबर को लिस्टिंग पर कितना होगा मुनाफा? लेटेस्ट GMP और एक्सपर्ट्स की राय

Arkade Developers के शेयरों की डिमांड ग्रे मार्केट में लिस्टिंग से एक दिन पहले तक भी बनी हुई है। आज 23 सितंबर को यह आईपीओ अनलिस्टेड मार्केट में 63 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 191 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 23, 2024 पर 10:55 PM
Arkade Developer IPO: 23 सितंबर को लिस्टिंग पर कितना होगा मुनाफा? लेटेस्ट GMP और एक्सपर्ट्स की राय
Arkade Developer IPO Listing: अर्केड डेवलपर्स के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

Arkade Developer IPO Listing: अर्केड डेवलपर्स के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 24 सितंबर को होने वाली है। यह आईपीओ 16-19 सितंबर के दौरान कुल 106.40 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ का इश्यू साइज 410 करोड़ रुपये है और रियल्टी फर्म ने एंकर निवेशकों से 122.40 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। लिस्टिंग से एक दिन पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का क्रेज बरकरार दिख रहा है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की लिस्टिंग पर क्या है राय।

Arkade Developers की लिस्टिंग पर एक्सपर्ट्स की राय

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड की वेल्थ हेड शिवानी न्याती ने कहा कि आईपीओ का वैल्यूएशन कंपटीटिव और फेयर लगता है, जिसके चलते निवेशकों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कहा, "कंपनी के मजबूत फंडामेंटल, स्ट्रेटेजिक फोकस और निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया को देखते हुए अर्केड डेवलपर्स एक सफल लिस्टिंग और संभावित लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में है।"

स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट सागर शेट्टी ने कहा कि कंपनी 24 सितंबर 2024 को स्टॉक एक्सचेंजों पर एक मजबूत शुरुआत करने के लिए तैयार है, जिसमें अपर प्राइस बैंड से लगभग 66 फीसदी अधिक प्रीमियम की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें