Arkade Developer IPO: अर्केड डेवलपर का आईपीओ 16 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 410 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 19 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इश्यू के लिए 121-128 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ के तहत केवल 3.20 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जिसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर होगी।
