Get App

IPO Allotment Alert: 105x सब्सक्रिप्शन वाले आईपीओ का आज होगा अलॉटमेंट, 40% है GMP! ऐसे चेक करें स्टेटस

Augmont Enterprises IPO Allotment: निवेशकों के शानदार रिस्पांस के बाद आज ऑगमोंट एंटरप्राइज के ₹825 करोड़ के आईपीओ का अलॉटमेंट फाइनल होने जा रहा है। 105 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुए इस पब्लिक इश्यू को लेकर ग्रे मार्केट में भी जबरदस्त क्रेज है और शेयर ₹315 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है

Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 27, 2026 पर 3:32 PM
IPO Allotment Alert: 105x सब्सक्रिप्शन वाले आईपीओ का आज होगा अलॉटमेंट, 40% है GMP! ऐसे चेक करें स्टेटस
कंपनी के ऑफर पर मौजूद 77.15 लाख शेयरों के मुकाबले कुल 81.61 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं

Augmont Enterprises IPO Allotment: बुलियन और गोल्ड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का ऑपरेट करने वाली कंपनी ऑगमोंट एंटरप्राइज के ₹825 करोड़ के आईपीओ का आज, 27 अगस्त को अलॉटमेंट होना है। इस इश्यू को निवेशकों से बंपर रिस्पांस मिला था और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक यह आईपीओ कुल 105.78 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

कैसा रहा सब्सक्रिप्शन?

कंपनी के ऑफर पर मौजूद 77.15 लाख (77,15,999) शेयरों के मुकाबले कुल 81.61 करोड़ (81,61,83,836) शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई थीं:

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): इस कैटेगरी में सबसे तगड़ा रिस्पॉन्स देखने को मिला और यह हिस्सा 226.96 गुना भरा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें