Get App

Bajaj Housing Finance IPO: निवेशकों ने लगाई ₹3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड बोली, ग्रे मार्केट में भी तेजी से बढ़ा प्रीमियम

Bajaj Housing Finance Allotment Tips: आईपीओ को लेकर निवेशकों का रिस्पांस अधिक दिख रहा है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस दिखा। ऐसे में ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में अलॉटमेंट के चांसेज कैसे बढ़ाएं, इसके लिए बहुत आसान सा तरीका अपनाया गया। यहां इन तरीके के बारे में बताया जा रहा है जिससे इस बात की संभावना बढ़ सकती है कि जब बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों का अलॉटमेंट हो, वह आपके भी डीमैट खाते में आए

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 12, 2024 पर 8:37 AM
Bajaj Housing Finance IPO: निवेशकों ने लगाई ₹3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड बोली, ग्रे मार्केट में भी तेजी से बढ़ा प्रीमियम
Bajaj Housing Finance IPO: बजाज फाइनेंस के ₹6,560.00 करोड़ के आईपीओ में ₹66-₹70 के प्राइस बैंड और 214 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज ग्रुप की नॉन-डिपॉजिट एनबीएफसी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला। इश्यू खुलने के पहले ही दिन एंप्लॉयीज को छोड़ आईपीओ में हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर गया था जबकि दो दिन में भी एंप्लॉयीज का कोटा पूरा भर नहीं पाया। आखिरी दिन एंप्लॉयीज का हिस्सा ओवरसब्सक्राइब हुआ। ओवरऑल यह इश्यू 63.55 गुना सब्सक्राइब हुआ। 6560 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को 3 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली।

इस ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में शेयर अलॉटमेंट के चांस कैसे बढ़ाने के लिए निवेशकों ने आसान सा तरीका अपनाया जिसके बारे में नीचे दिया जा रहा है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 74 रुपये यानी 105.71% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। इसके आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹66-₹70 है।

कैसे बढ़ेगा अलॉटमेंट का चांस

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 6560 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरहोल्डर्स के लिए 500 करोड़ रुपये के शेयर अलग रखे गए हैं। इसका मतलब हुआ कि अगर आपके पोर्टफोलियो में इन दोनों कंपनियों के एक भी शेयर हैं तो शेयरहोल्डर कोटा से भी अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रकार अगर दो लॉट अप्लाई करना है तो एक लॉट शेयरहोल्डर कोटा से और दूसरा लॉट रिटेल शेयरहोल्डर कोटा से अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अगर एक लॉट और अप्लाई करना चाहें तो 2 लाख रुपये से अधिक की कैटेगरी यानी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के तहत भी अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रकार तीन कोटा से अप्लाई करने पर शेयर अलॉटमेंट के चांसेज बढ़ जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें