Get App

Bajaj Housing Finance IPO: दो दिनों में ₹42 से बढ़कर ₹61 पर पहुंचा GMP, 9 सितंबर को खुलेगा इश्यू

Bajaj Housing Finance IPO GMP: इस आईपीओ में फ्रेश इक्विटी शेयर के साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है। कंपनी ने पिछले हफ्ते अपना पब्लिक ऑफर लॉन्च करने के लिए सेबी में रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल किया है। कंपनी ने अभी तक बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ के प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 02, 2024 पर 10:57 PM
Bajaj Housing Finance IPO: दो दिनों में ₹42 से बढ़कर ₹61 पर पहुंचा GMP, 9 सितंबर को खुलेगा इश्यू
Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 9 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 9 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। NBFC कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 6,560 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 11 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। सब्सक्रिप्शन डेट की घोषणा के बाद ग्रे मार्केट में इस आईपीओ के GMP में उछाल देखने को मिला है। एंकर निवेशक 6 सितंबर को बोली लगा सकेंगे।

इस आईपीओ में फ्रेश इक्विटी शेयर के साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है। कंपनी ने पिछले हफ्ते अपना पब्लिक ऑफर लॉन्च करने के लिए सेबी में रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल किया है। कंपनी ने अभी तक बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ के प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है।

Bajaj Housing Finance IPO: ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

स्टॉक मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों की ग्रे मार्केट में अच्छी डिमांड है। कंपनी के शेयर आज अनलिस्टेड मार्केट में 61 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। यह रविवार के ₹56 के GMP से ₹5 अधिक है। कंपनी ने आरएचपी पिछले हफ्ते शनिवार को फाइल किया है और पिछले दो दिनों में इसका जीएमपी ₹42 से बढ़कर ₹61 हो गया है। इसका मतलब है कि दो दिनों में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के जीएमपी में करीब 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें