Brace Port Logistics IPO: ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स के आईपीओ में निवेशकों ने आज 20 अगस्त को जमकर दांव लगाया है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक इस इश्यू 156.24 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ में निवेशकों ने 36.84 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई है, जबकि ऑफर पर 23.58 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 21 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इश्यू के लिए 76-80 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 24.41 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।
