Get App

Brace Port IPO Subscription: अंतिम दिन तक 657 गुना सब्सक्राइब, GMP में तगड़ा उछाल

Brace Port IPO Latest GMP: ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स के आईपीओ को ग्रे मार्केट में आज भी जलवा बरकरार है। यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में आज 118 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 198 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 21, 2024 पर 8:09 PM
Brace Port IPO Subscription: अंतिम दिन तक 657 गुना सब्सक्राइब, GMP में तगड़ा उछाल
Brace Port Logistics IPO: ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स के आईपीओ को आज 21 अगस्त को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Brace Port Logistics IPO: ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स के आईपीओ को आज 21 अगस्त को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 657.81 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 155.13 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर जबकि ऑफर पर 23.58 लाख शेयर हैं। इश्यू के लिए 76-80 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 24.41 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

Brace Port Logistics IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने लगाया है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 854.49 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 450.04 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 588.74 गुना भर गया है। (21 अगस्त 2024, 6:20:00 PM)

Brace Port Logistics IPO का लेटेस्ट GMP

सब समाचार

+ और भी पढ़ें