Campus IPO: कंपनी का इश्यू 26 अप्रैल को खुलेगा, जानिए इश्यू साइज और दूसरी सभी जानकारियां

Campus IPO: कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 4 मई को होगा, इसके शेयरों की लिस्टिंग 9 मई को होने वाली है

अपडेटेड Apr 21, 2022 पर 11:11 AM
Story continues below Advertisement
Campus में फिलहाल प्रमोटर की हिस्सेदारी 78.21% है

Campus Activewear IPO: शू ब्रांड कंपनी कैंपस एक्टिवेयर का इश्यू 26 अप्रैल को खुलेगा और 28 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 4 मई को होगा। Campus Activewear के शेयरों की लिस्टिंग 9 मई को होने वाली है।

Campus Activewear का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स 4.79 लाख शेयर बेचेंगे।

ऑफर फॉर सेल में हरि कृष्णा अग्रवाल 80 लाख शेयर, निखिल अग्रवाल 45 लाख शेयर, TPG ग्रोथ III SF Pte ने 2.91 करोड़ शेयर और 60 लाख QRG एंटरप्राइज बेचने वाले हैं।


फिलहाल कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 78.21% है। कंपनी में TPG ग्रोथ की 17.19% और QRG Enterprises के पास 3.86% स्टेक है।

कैंपस एक्टिवेयर ने 2005 में कैंपस ब्रांड शुरू किया था। यह लाइफस्टाइल-ओरिएंटेड स्पोर्ट्स और फुटवियर कंपनी है जो डायवर्स प्रोडक्ट पोर्टफोलियो ऑफर करती है।

Campus Activewear के इश्यू के लीड मैनेजर बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल, CLSA इंडिया और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी हैं। नए HNI नियम लागू होने के बाद यह पहला IPO है।

दिसंबर 2021 में सेबी ने IPO के नियम सख्त बनाए हैं। इसमें HNI के लिए कोटा तय करने के लिए नए गाइडलाइंस और एंकर इनवेस्टर्स के लिए लंबे लॉक-इन पीरियड का नियम शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।