Get App

Upcoming IPO: निवेशकों के लिए बड़ा मौका! कोल इंडिया की दो सब्सिडियरी का आने वाला है आईपीओ

Upcoming IPO: सरकारी कंपनी कोल इंडिया की दो बड़ी सब्सिडियरी का IPO निवेशकों के लिए नया मौका लेकर आने वाला है। इन दोनों की देश के कोयला उत्पादन में अहम हिस्सेदारी है। जानिए दोनों कंपनियों का कारोबार और IPO की खास बातें।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 08, 2026 पर 10:34 AM
Upcoming IPO: निवेशकों के लिए बड़ा मौका! कोल इंडिया की दो सब्सिडियरी का आने वाला है आईपीओ
कोल इंडिया की सब्सिडियरी Mahanadi Coalfields Limited यानी MCL की शुरुआत 1992 में हुई थी।

Upcoming IPO: सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया की दो बड़ी सब्सिडियरी कंपनियों Mahanadi Coalfields Limited (MCL) और South Eastern Coalfields Limited (SECL) का IPO आने वाला है। इन दोनों कंपनियों की देश के कोयला उत्पादन में बड़ी हिस्सेदारी है। इनके IPO से निवेशकों को सरकारी कोयला कंपनियों में पैसा लगाने का मौका मिलेगा।

MCL का कारोबार कितना बड़ा है?

Mahanadi Coalfields Limited यानी MCL की शुरुआत 1992 में हुई थी। इसका मुख्यालय ओडिशा में है। कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से तालचर और इब वैली कोलफील्ड में फैला हुआ है। ये दोनों इलाके कोयला उत्पादन के लिए काफी अहम हैं।

MCL बिजली कंपनियों को बड़े पैमाने पर कोयले की सप्लाई करती है। इसके अलावा सीमेंट और दूसरे उद्योग भी कंपनी से कोयला खरीदते हैं। MCL ओपनकास्ट और अंडरग्राउंड दोनों तरह की खदानों से कोयला निकालती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें