Concord Biotech का IPO 4 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। निवेशक के पास इस इश्यू में 8 अगस्त तक निवेश का मौका है। इस आईपीओ को अब तक निवेशकों की कमजोर प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह 58 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका है। हालांकि, ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे हैं। इस बायोटेक कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 705-741 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने आईपीओ खुलने से एक दिन पहले गुरुवार 3 अगस्त को एंकर निवेशकों से 465 करोड़ रुपये जुटाए थे।
