Crop Life Science IPO: एग्रीकल्चर केमिकल बनाने वाली कंपनी क्रॉप लाइफ साइंस का आईपीओ बोली खुलने के पहले दिन, शुक्रवार 18 अगस्त को 0.84 फीसदी सब्सक्राइब हुआ। कंपनी को सबसे अधिक बोली रिटेल निवेशकों से मिली, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों का करीब 1.52 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं 'अन्य' कैटेगरी में कंपनी को 0.17 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत कुल 48.80 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले अभी तक उसे 41.16 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।
