Diffusion Engineers IPO: डिफ्यूजन इंजीनियर्स के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह 26-30 सितंबर के दौरान कुल 114.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। मजबूत सब्सक्रिप्शन के बाद अब इस कंपनी की शेयर बाजार में 4 अक्टूबर को दमदार शुरुआत हो सकती है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 158 करोड़ रुपये जुटाने की है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इस आईपीओ को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस आईपीओ के लिए 159-168 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। आइए जानते हैं, लिस्टिंक को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय है।
