Get App

Dr Agarwal's Healthcare IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए गए 875.5 करोड़ रुपये, 29 जनवरी से खुलेगा इश्यू

Dr Agarwal's Healthcare IPO: एंकर बुक के माध्यम से कंपनी में निवेश करने वाले प्रमुख नामों में गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, टोकू यूरोप, सिंगापुर सरकार, मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, फिडेलिटी, नोमुरा, पोलर कैपिटल फंड्स, द प्रूडेंशियल इंश्योरेंस कंपनी और एचएसबीसी ग्लोबल शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2025 पर 7:43 AM
Dr Agarwal's Healthcare IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए गए 875.5 करोड़ रुपये, 29 जनवरी से खुलेगा इश्यू
Dr Agarwal's Healthcare IPO: आईकेयर सर्विसेज देने वाली डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर ने आज 28 जनवरी को 875.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Dr Agarwal's Healthcare IPO: आईकेयर सर्विसेज देने वाली डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर ने आज 28 जनवरी को 875.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने आईपीओ खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से यह रकम जुटाई है। यह चालू महीने में मेनबोर्ड सेगमेंट का आखिरी आईपीओ होगा। लिस्टेड एंटिटी डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल की पैरेंट कंपनी ने एक्सचेंजों को दी गई अपनी फाइलिंग में कहा, " कंपनी ने 402 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर एंकर निवेशकों को 2.17 करोड़ इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।"

एंकर बुक के माध्यम से कंपनी में निवेश करने वाले प्रमुख नामों में गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, टोकू यूरोप, सिंगापुर सरकार, मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, फिडेलिटी, नोमुरा, पोलर कैपिटल फंड्स, द प्रूडेंशियल इंश्योरेंस कंपनी और एचएसबीसी ग्लोबल शामिल हैं।

इनवेस्को, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड, एडलवाइस ट्रस्टीशिप, एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, 360 वन एलआईसी म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस, टाटा इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड और एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस जैसे डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने भी चेन्नई स्थित आई केयर सर्विसेज चेन में निवेश किया।

कंपनी ने कहा, "एंकर निवेशकों को 2.17 करोड़ इक्विटी शेयरों के कुल आवंटन में से 52.61 लाख शेयर 6 घरेलू म्यूचुअल फंडों को आवंटित किए गए, जिन्होंने अपनी कुल 11 स्कीम्स के माध्यम से आवेदन किया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें