Electronics Mart IPO Listing: इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के इश्यू की लिस्टिंग आज जबरदस्त हुई है। कंपनी के इश्यू NSE पर 52.54% प्रीमियम के साथ 90 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि BSE पर इसकी लिस्टिंग 51.53% प्रीमियम के साथ 89.40 रुपए पर हुई है। कंपनी का इश्यू 72 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू के दमदार सब्सक्रिप्शन को देखते हुए इसकी लिस्टिंग शानदार प्रीमियम पर होने की उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी। कंपनी का इश्यू प्राइस 56-59 रुपये था।
