Get App

Emerald Tyre IPO allotment status: अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का ये है तरीका, लिस्टिंग पर डबल हो सकता है आपका पैसा

Emerald Tyre IPO allotment status: एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स का आईपीओ आज 9 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 488.52 गुना सब्सक्राइब हुआ है। NSE पर सब्सक्रिप्शन डेटा के अनुसार निवेशकों ने कुल 181.78 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन किया, जबकि ऑफर साइज 37.21 लाख शेयर था

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 09, 2024 पर 9:16 PM
Emerald Tyre IPO allotment status: अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का ये है तरीका, लिस्टिंग पर डबल हो सकता है आपका पैसा
Emerald Tyre IPO allotment: एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है।

Emerald Tyre IPO allotment: एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। मजबूत सब्सक्रिप्शन के बाद अब सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 10 दिसंबर को होने की उम्मीद है। जिन लोगों ने एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स के आईपीओ में दांव लगाया है, वे अपना अलॉटमेंट स्टेटस एप्लिकेशन नंबर या पैन डिटेल के जरिए चेक कर सकेंगे। इसके लिए निवेशकों को रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। बता दें कि इस इश्यू का प्राइस बैंड 90-95 रुपये प्रति शेयर था।

Emerald Tyre Manufacturers IPO: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

स्टेप 1: अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए निवेशकों को लिंक इनटाइम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसका लिंक है: https://linkintime.co.in/initial_offer/

स्टेप 2: ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का चयन करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें