Get App

Enviro Infra Engineers लाएगी IPO, SEBI के पास दाखिल किए कागजात

Enviro Infra Engineers IPO: इस आईपीओ से होने वाली आय में से 181 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। 100 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए किया जाना है। वर्तमान में, प्रमोटरों के पास कंपनी में 93 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2024 पर 6:10 PM
Enviro Infra Engineers लाएगी IPO, SEBI के पास दाखिल किए कागजात
एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स अपना आईपीओ लाने जा रही है।

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ के तहत 4.42 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटरों द्वारा 52.68 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। यह कंपनी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज सिस्टम की टर्नकी प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट का काम करती है। वर्तमान में, प्रमोटरों के पास कंपनी में 93 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

Enviro Infra Engineers कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

इस आईपीओ से होने वाली आय में से 181 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। 100 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए किया जाना है। इसके अलावा, 30 करोड़ रुपये कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी EIEL मथुरा इंफ्रा इंजीनियर्स में उत्तर प्रदेश के मथुरा में 60 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाने के लिए लगाए जाएंगे। इसके अलावा, एक हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Enviro Infra Engineers के बारे में 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें