Get App

Forcas Studio IPO Subscription: दूसरे दिन तक 104 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज

Forcas Studio IPO GMP: ग्रे मार्केट में इस फोर्कास स्टूडियो के आईपीओ की जबरदस्त डिमांड दिख रही है। आज 20 अगस्त को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 83 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 163 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों का पैसा लिस्टिंग पर सीधे डबल हो जाएगा

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 7:56 PM
Forcas Studio IPO Subscription: दूसरे दिन तक 104 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज
Forcas Studio IPO: फोर्कास स्टूडियो लिमिटेड के आईपीओ में आज 20 अगस्त को भी निवेशकों की दमदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Forcas Studio IPO: फोर्कास स्टूडियो लिमिटेड के आईपीओ में आज 20 अगस्त को भी निवेशकों की दमदार प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 104.08 गुना सब्सक्राइब हो गया है। पहले दिन यह 36.51 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसे कुल 32.40 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 31.13 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 21 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 37.44 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए 77-80 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Forcas Studio IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

फोर्कास स्टूडियो के आईपीओ को रिटेल निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनके लिए रिजर्व हिस्सा 164.90 गुना सब्सक्राइब हो गया है। दूसरी ओर, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 93.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 5.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। (20 अगस्त 2024 7:29:59 PM) इस आईपीओ में सिर्फ फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं हो रही है। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Forcas Studio IPO: ग्रे मार्केट का अपडेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें