Glass Wall Systems IPO Updates: बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों शीशे-डिजाइन और फिनिस्ट्रेशन सर्विस देने वाली प्रमुख कंपनी ग्लास वॉल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ खुलने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹128.36 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने एंकर निवेशकों को ₹182 प्रति शेयर के भाव पर 70.53 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।
यह आईपीओ आज यानी 8 सितंबर से 10 सितंबर तक आम निवेशकों के लिए खुला रहेगा। आइए जानते हैं इस आईपीओ की हर छोटी-बड़ी डिटेल।
कौन-कौन से बड़े एंकर निवेशकों ने लगाया पैसा?
कंपनी के एंकर राउंड में देश-विदेश के कई बड़े म्यूचुअल फंड्स और संस्थागत निवेशकों ने हिस्सा लिया है:
म्यूचुअल फंड्स व इंश्योरेंस: एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड, और कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस।
फंड्स व इन्वेस्टर्स: अबाकस ग्रोथ फंड, पाइनब्रिज इंडिया इक्विटी फंड, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज (एशिया), बंगाल फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट और शुभकम वेंचर्स।
आईपीओ से जुड़े मुख्य आंकड़े
नए पैसों का क्या करेगी कंपनी?
आईपीओ के तहत फ्रेश इश्यू से मिलने वाले ₹60 करोड़ में से ₹50 करोड़ का इस्तेमाल महाराष्ट्र के विले भागड (Vile Bhagad) स्थित फैसिलिटी में नया ग्लास प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए किया जाएगा। बाकी बची रकम का इस्तेमाल कंपनी के सामान्य कॉरपोरेट कामकाज में होगा।
कंपनी के प्रमोटर्स जवाहर हरिराम हेमराजानी और ईशान जवाहर हेमराजानी के साथ-साथ निवेशक 'इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड IIA' ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।
क्या करती है ग्लास वॉल सिस्टम्स?
साल 2002 में शुरू हुई ग्लास वॉल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड बड़ी इमारतों और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लिए शीशे की बाहरी दीवारें और दरवाजे-खिड़कियों के सोल्यूशंस देती है। कंपनी का कारोबार न केवल भारत में फैला है, बल्कि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसकी मौजूदगी है।
क्या है ग्रे मार्केट का हाल?
ग्रे मार्केट में ग्लास वॉल सिस्टम्स के अनलिस्टेड शेयरों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है, जहां इसका GMP आज +51 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आईपीओ के ₹182 के अपर प्राइस बैंड और वर्तमान जीएमपी को मिलाकर देखा जाए, तो अनऑफिशियल मार्केट में कंपनी का शेयर ₹233 प्रति शेयर पर लिस्ट होने का अनुमान जताया जा रहा है, जो इसके इश्यू प्राइस से 28.02% अधिक है। जानकारों के मुताबिक, पिछले छह सत्रों में इसका जीएमपी ₹20 से ₹65 के दायरे में उतार-चढ़ाव दिखाता रहा है, लेकिन आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन इसमें आई तेजी लिस्टिंग पर मजबूत रिटर्न के पॉजिटिव संकेत दे रही है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।