Goldline Pharmaceutical IPO: फार्मा सेक्टर की कंपनी गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। NSE के आंकड़ों के अनुसार बोली लगाने के दूसरे दिन आज, 13 मई सुबह 1 बजे तक यह आईपीओ कुल 39 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। ₹11.61 करोड़ का यह SME आईपीओ 12 मई को खुला था और कल यानी 14 मई को बंद होगा।
रिटेल और NII निवेशकों में मची होड़
दूसरे दिन के आंकड़ों के मुताबिक, छोटे और गैर-संस्थागत निवेशकों ने इस इश्यू को हाथों-हाथ लिया है।
रिटेल निवेशक (RII): यह हिस्सा 56.15 गुना भरा है। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व 9 लाख शेयरों के बदले 5 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।
नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशक (NII): एनआईआई कैटेगरी 45.50 गुना सब्सक्राइब हुई है।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): इस सेगमेंट में फिलहाल 1.31 गुना सब्सक्रिप्शन देखा गया है।
गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल्स 'गोल्डलाइन' ब्रांड के तहत दवाइयों और फार्मा उत्पादों की मार्केटिंग करती है। कंपनी का पोर्टफोलियो काफी बड़ा है, जिसमें ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी (नाक-कान-गला), गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और पीडियाट्रिक्स जैसी कई थेरेप्यूटिक कैटेगरी शामिल हैं।
गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल आईपीओ का GMP
इन्वेस्टरगेन (Investorgain) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल SME आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 13 मई की दोपहर तक ₹14 है। ₹43 के ऊपरी प्राइस बैंड के साथ इसके ₹57 पर लिस्ट होने की संभावना है, जो निवेशकों को प्रति शेयर लगभग 32.56% का शानदार लिस्टिंग गेन का संकेत डे रहा है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।