Get App

Gopal Snacks IPO : FMCG कंपनी लाएगी 650 करोड़ का आईपीओ, SEBI में दाखिल किए कागजात

Gopal Snacks IPO : कंपनी का इरादा इस इश्यू के जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के तहत फ्रेश इक्विटी शेयर जारी नहीं किए जाएंगे, यानी इसमें केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयरों की बिक्री होगी। कंपनी के प्रमोटरों सहित शेयरधारकों द्वारा 650 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री OFS के जरिए होगी

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 22, 2023 पर 9:06 PM
Gopal Snacks IPO : FMCG कंपनी लाएगी 650 करोड़ का आईपीओ, SEBI में दाखिल किए कागजात
गुजरात स्थित FMCG कंपनी गोपाल स्नैक्स अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Gopal Snacks IPO : गुजरात स्थित FMCG कंपनी गोपाल स्नैक्स अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी का इरादा इस इश्यू के जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के तहत फ्रेश इक्विटी शेयर जारी नहीं किए जाएंगे, यानी इसमें केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयरों की बिक्री होगी। कंपनी के प्रमोटरों सहित शेयरधारकों द्वारा 650 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री OFS के जरिए होगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

प्रमोटर बिपिनभाई विट्ठलभाई हडवानी और गोपाल एग्रीप्रोडक्ट्स और निवेशक हर्ष सुरेशकुमार शाह OFS में बेचने वाले शेयरधारक हैं। प्रमोटर बिपिनभाई विट्ठलभाई हडवानी, दक्षाबेन बिपिनभाई हडवानी, गोपाल एग्रीप्रोडक्ट्स और राज बिपिनभाई हडवानी की कंपनी में 93.5 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि शेष 6.5 फीसदी हिस्सेदारी हर्ष सुरेशकुमार शाह, एक्सिस ग्रोथ एवेन्यूज एआईएफ - I और अशोका इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट पीएलसी सहित पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।

कंपनी का फाइनेंशियल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें