Gopal Snacks IPO : दूसरे दिन तक पूरी तरह भरा इश्यू, रिटेल निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

Gopal Snacks IPO : इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी किया गया है। यानी 650 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है। इस आईपीओ में 11 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए 381-401 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है

अपडेटेड Mar 07, 2024 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
Gopal Snacks के आईपीओ को आज 7 मार्च को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

Gopal Snacks IPO : एफएमसीजी कंपनी गोपाल स्नैक्स के आईपीओ को आज 7 मार्च को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 1.40 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 1.67 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.19 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 381-401 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।

Gopal Snacks IPO : सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) - 0.09 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 1.63 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 2.01 गुना

एम्प्लॉयी रिजर्व - 3.22 गुना

टोटल - 1.40 गुना

(07 Mar 2024 | 05:00:00 PM)

Gopal Snacks IPO से जुड़ी डिटेल

यह कंपनी देशी और विदेशी, दोनों बाजारों के लिए एथनिक और वेस्टर्न स्नैक्स बनाती है और ब्रोकरेज को इसमें ग्रोथ की काफी गुंजाइश दिख रही है। इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी किया गया है। यानी 650 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है। इस आईपीओ में 11 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। इस इश्यू में 381-401 रुपये के प्राइस बैंड और 37 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी के एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 38 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

इश्यू का 50 फीसदी क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 15 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 12 मार्च को फाइनल होगा और फिर BSE, NSE पर 14 मार्च को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है।

Gopal Snacks के बारे में

वर्ष 1999 में बनी गोपाल स्नैक्स एथनिक और वेस्टर्न स्नैक्स बेचती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसकी सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 21.12 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 41.54 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में यह 112.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 11 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 1,398.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 55.57 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 677.97 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।