GPT Healthcare IPO : जीपीटी हेल्थकेयर के आईपीओ को आज 22 फरवरी को फीका रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 37 फीसदी सब्सक्राइब हो सका। इसे कुल 72.72 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली, जबकि ऑफर पर 1.97 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 26 फरवरी तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 525 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें 40 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा, 485.14 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी।
कंपनी ने इसके लिए 177-186 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। इश्यू खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 157.54 करोड़ रुपये जुटा लिए गए हैं। ग्रे मार्केट में यह इश्यू 10 परसेंट के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
GPT Healthcare IPO के सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 0
नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 18 फीसदी
रिटेल इनवेस्टर्स - 66 फीसदी
(BSE, 22 Feb 2024 | 05:00:00 PM)
कैसा है GPT Healthcare का फाइनेंशियल
जीपीटी हेल्थकेयर का रेवेन्यू लगातार बढ़ा है। FY23 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना 7.11 परसेंट बढ़कर 367 करोड़ रुपये हो गया। लेकिन इसका प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स इनकंसिस्टेंट रहा है। इसका PAT FY23 में सालाना 6.37 परसेंट गिरकर 39 करोड़ रुपये हो गया है। जीपीटी हेल्थकेयर का 70 परसेंट रेवेन्यू वेस्ट बंगाल से आता है। कंपनी के दो अस्पताल ऐसी जगह पर हैं, जिस लैंड का ओनरशिप GPT के पास नहीं है और कंपनी ने उन्हें लॉन्ग टर्म के लिए लीज पर लिया है।
ये कोलकाता बेस्ड कंपनी है, जो ILS हॉस्पिटल ब्रांड के तहत मिड-साइज मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल चलाती है। कंपनी के पास हावड़ा, दम दम, साल्ट लेक और अगरतला में चार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल हैं, जिनकी कुल बेड कैपिसिटी 561 है।