Get App

GPT Healthcare IPO : पहले दिन फीका रिस्पॉन्स, ग्रे मार्केट के क्या हैं संकेत?

GPT Healthcare IPO : ग्रे मार्केट में जीपीटी हेल्थकेयर का आईपीओ 19 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 205 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता तो निवेशकों को करीब 10 परसेंट का लिस्टिंग गेन मिल सकता है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 7:00 PM
GPT Healthcare IPO : पहले दिन फीका रिस्पॉन्स, ग्रे मार्केट के क्या हैं संकेत?
GPT Healthcare IPO : जीपीटी हेल्थकेयर के आईपीओ को आज 22 फरवरी को फीका रिस्पॉन्स मिला है।

GPT Healthcare IPO : जीपीटी हेल्थकेयर के आईपीओ को आज 22 फरवरी को फीका रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 37 फीसदी सब्सक्राइब हो सका। इसे कुल 72.72 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली, जबकि ऑफर पर 1.97 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 26 फरवरी तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 525 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें 40 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा, 485.14 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी।

कंपनी ने इसके लिए 177-186 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। इश्यू खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 157.54 करोड़ रुपये जुटा लिए गए हैं। ग्रे मार्केट में यह इश्यू 10 परसेंट के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

GPT Healthcare IPO के सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 0

सब समाचार

+ और भी पढ़ें