Get App

Heranba Industries IPO: शेयर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें, जानिए कब होगी लिस्टिंग

Heranba Industries IPO: कंपनी का इश्यू 23 फरवरी को खुला था और 83.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2021 पर 5:57 PM
Heranba Industries IPO: शेयर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें, जानिए कब होगी लिस्टिंग

Heranba Industries IPO: एग्रो केमिकल बनाने वाली इस कंपनी का IPO 23 फरवरी को खुला था और 25 फरवरी को बंद हुआ था। आज   Heranba के शेयरों का आवंटन हो सकता है। कंपनी IPO के जरिए 625 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है और इसका इश्यू 83.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इश्यू का क्वलीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का पोर्शन 67.45 गुना और रिटेल कोटा 11.84 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं HNI का कोटा 271.15 गुना सब्सक्राइब हुआ था। एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि Heranba की लिस्टिंग अच्छे प्रीमियम पर होगी।

अगर आपने भी Heranba के IPO में निवेश किया है तो अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।

BSE पर ऐसे चेक करें

सबसे पहले BSE के इस लिंक पर क्लिक करें- https://bit.ly/2MePtmI

इसके बाद Equity पर क्लिक करें और Heranba को सेलेक्ट करें।

अब अपना एप्लिकेशन नंबर और PAN डालें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें