इस आईपीओ में आपने बोली लगाई हैं या नहीं? अब तक 16 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, GMP भी दे रहा तगड़ा संकेत

Hexagon Nutrition IPO: हेक्सागन न्यूट्रिशन आईपीओ का प्राइस बैंड ₹42 से ₹45 प्रति शेयर है। यह आज यानी 9 जून को शाम 5 बजे बंद होने वाला है। इसका अलॉटमेंट 10 जून को फाइनल किया जाएगा, जिसके बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 12 जून को शेयर बाजार में होगी

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 1:55 PM
इस आईपीओ में गैर-संस्थागत और रिटेल निवेशकों ने बढ़-चढ़ कर पैसा लगाया है

Hexagon Nutrition IPO: न्यूट्रिशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी हेक्सागन न्यूट्रिशन के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। आज इसमें बोली लगाने का आखिरी दिन है। ₹138.87 करोड़ के इस आईपीओ को अब तक कुल 16.09 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। इस आईपीओ में गैर-संस्थागत (NIIs) और रिटेल निवेशकों ने बढ़-चढ़ कर पैसा लगाया है।

किस कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स(NII): इस कैटेगरी में निवेशकों ने सबसे बढ़कर हिस्सा लिया और अपने रिजर्व कोटे को 40.98 गुना सब्सक्राइब किया।


रिटेल इन्वेस्टर्स: आम निवेशकों का का कोटा 14.38 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स(QIB): संस्थागत निवेशकों की तरफ से रिस्पांस काफी धीमा रहा है। यह कैटेगरी महज 0.41 गुना ही भर पाई है।

हेक्सागन न्यूट्रिशन आईपीओ की पूरी डिटेल्स 

  • प्राइस बैंड: ₹42 से ₹45 प्रति शेयर
  • लास्ट डेट: 9 जून
  • न्यूनतम निवेश: रिटेल निवेशकों को 1 लॉट (333 शेयर) के लिए कम से कम ₹14985 लगाने होंगे।
  • अलॉटमेंट: 10 जून को
  • लिस्टिंग: 12 जून को

यह पूरा आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसके तहत प्रमोटर ग्रुप अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं, इसलिए कंपनी को इस बिक्री से कोई फंड नहीं मिलेगा।

बोली लगाए या दूर रहें? जानिए ब्रोकरेज की राय

हेक्सागन न्यूट्रिशन आईपीओ को लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज फर्म्स की मिली-जुली राय सामने आई है:

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट: इन्होंने उन निवेशकों को इस आईपीओ में पैसा लगाने की सलाह दी है जिनका नजरिया 2 से 3 साल का यानी लंबी अवधि का है। हालांकि, सिर्फ लिस्टिंग गेन की चाहत रखने वाले शॉर्ट-टर्म निवेशकों को इससे दूर रहने को कहा गया है।

इक्विविजन: इस फर्म ने सब्सक्राइब करने की सलाह देते हुए कहा है कि कंपनी का न्यूट्रिशन पोर्टफोलियो काफी डाइवर्सिफाइड है और इसका मैन्युफैक्चरिंग बेस मजबूत है। पियर्स कंपनियों की तुलना में इसकी कीमत काफी वाजिब लग रही है।

ग्रे मार्केट दे रहा मुनाफे का संकेत

अनऑफिशियल मार्केट में हेक्सागन न्यूट्रिशन के आईपीओ को लेकर पॉजिटिव सेंटीमेंट देखा जा रहा है। मार्केट सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ₹51.5 पर ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि इसका GMP इसके अपर प्राइस बैंड ₹45 से ₹6.5 (यानी 14.44%) ऊपर चल रहा है। यह संकेत दे रहा है कि लिस्टिंग पर निवेशकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।