Horizon Reclaim India IPO: रिक्लेम्ड रबर बनाने वाली कंपनी होराइजन रिक्लेज इंडिया के आईपीओ पर निवेशक पूरी तरह लट्टू हो गए। बिडिंग के आखिरी दिन यानी 16 जून को इस पब्लिक इश्यू को निवेशकों का बंपर रिस्पांस मिला और यह कुल 282.87 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ। अगर आपने भी इस आईपीओ में दांव लगाया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि ग्रे मार्केट में इसका भाव आसमान छू रहा है।
कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹54.3 करोड़ रुपये जुटा रही है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹98 रुपये से ₹103 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कुल 37.68 लाख शेयरों के ऑफर साइज के मुकाबले निवेशकों ने 106.58 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए 2.69 लाख एप्लिकेशन दिए हैं।
रिटेल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने लूटी महफिल
इस आईपीओ को रॉकेट बनाने में सबसे बड़ा हाथ रिटेल और गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) का रहा है:
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII): इनका कोटा सबसे ज्यादा 333.8 गुना सब्सक्राइब हुआ।
रिटेल इनवेस्टर्स: आम निवेशकों का हिस्सा भी 308.3 गुना भरा।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 186.72 गुना सब्सक्राइब हुआ।
नोट कर लें ऑलॉटमेंट और लिस्टिंग की जरूरी तारीखें
अलॉटमेंट डेट: आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 17 जून को फाइनल कर दिया जाएगा।
लिस्टिंग डेट कंपनी के शेयर 19 जून से शेयर बाजार में ट्रेड करने के लिए लिस्ट हो जाएंगे।
पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए इश्यू खुलने से एक दिन पहले 11 जून को ही कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स के जरिए ₹15.46 करोड़ जुटा लिए थे। इनमें बंधन स्मॉल कैप फंड, नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड और फिनएवेन्यू कैपिटल ट्रस्ट जैसे 5 बड़े नाम शामिल हैं।
कहाँ होगा आईपीओ से जुटे पैसे का इस्तेमाल?
होराइजन रीक्लेज इंडिया मुख्य रूप से तीन कैटेगरी में रिक्लेम्ड रबर बनाती है - नेचुरल रबर रिक्लेज, सिंथेटिक रबर रिक्लेज और क्रम्ब रबर। कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम में से:
इस आईपीओ के लिए जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स मर्चेंट बैंकर के रूप में काम कर रहे हैं।
ग्रे मार्केट से मिल रहे बंपर मुनाफे के संकेत
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अनऑफिशियल ग्रे मार्केट में होराइजन रिक्लेज के शेयर 60 फीसदी से ज्यादा के प्रीमियम (GMP) पर ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों को यह आईपीओ अलॉट होगा, उन्हें लिस्टिंग के दिन ही करीब 60% का बंपर मुनाफा देखने को मिल सकता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।