Hyundai India IPO: देश का सबसे बड़ा IPO 15 अक्टूबर को खुलने वाला है। लेकिन इस आईपीओ के खुलने से पहले इसके GMP ने निवेशकों का मूड ऑफ कर दिया है। IPO के साथ दिक्कत ये है कि इसके GMP में जो गिरावट शुरू हुई है वो लगातार जारी है। अब फिर से इसमें 3 फीसदी की गिरावट आ गई है। ग्रे मार्केट में Hyundai India के अनलिस्टेड शेयरों का GMP अभी 65 रुपए है। जबकि सितंबर के आखिरी हफ्ते में इसका GMP 570 रुपए था। वैसे मार्केट एक्सपर्टस का कहना है कि कभी भी किसी IPO में निवेश का फैसला उसके GMP को देखकर नहीं बल्कि कंपनी के फाइनेंशियल्स को देखकर करना चाहिए।
