Get App

ICICI Prudential AMC IPO: 18 मर्चेंट बैंकर अपॉइंट कर बनाया रिकॉर्ड, जल्द आएगा 10000 करोड़ का इश्यू; इससे पहले किसके नाम था खिताब

ICICI Prudential AMC: कंपनी में ICICI Bank के पास 51 प्रतिशत और ब्रिटेन की प्रूडेंशियल पीएलसी के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह IPO अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान लॉन्च हो सकता है। IPO में केवल ऑफर फॉर सेल रहेगा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 10, 2025 पर 3:43 PM
ICICI Prudential AMC IPO: 18 मर्चेंट बैंकर अपॉइंट कर बनाया रिकॉर्ड, जल्द आएगा 10000 करोड़ का इश्यू; इससे पहले किसके नाम था खिताब
ICICI Prudential AMC ने 8 जुलाई को कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास IPO के लिए DRHP दाखिल किया था।

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने IPO के लिए 18 मर्चेंट बैंकरों को अपॉइंट किया है। यह एक रिकॉर्ड है। हाल के दिनों में किसी भी भारतीय IPO के लिए इतने ज्यादा मर्चेंट बैंकर अपॉइंट नहीं हुए हैं। इन 18 मर्चेंट बैंकर्स में सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, एक्सिस कैपिटल, सीएलएसए इंडिया, IIFL कैपिटल सर्विसेज, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया), एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, ICICI सिक्योरिटीज, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज, एवेंडस कैपिटल, बीएनपी पारिबा, एचडीएफसी बैंक, जेएम फाइनेंशियल, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया शामिल हैं।

उद्योग के जानकारों का कहना है कि 10,000 करोड़ रुपये के साइज और ब्रांड की प्रतिष्ठा के चलते मर्चेंट बैंकरों की इस इश्यू में गहरी दिलचस्पी है। हालांकि, इश्यू के स्ट्रक्चर के तहत केवल 4 बैंकरों को ही फीस मिलेगी, लेकिन सभी 18 को लीग टेबल क्रेडिट मिलेगा। इसे इनवेस्टमेंट बैंकिंग की दुनिया में काफी वैल्यूएबल माना जाता है।

इस मामले से वाकिफ एक व्यक्ति ने कहा, "यह बैंकरों के रूप में उनकी साख को बढ़ाता है और कारोबार बढ़ाने में मददगार है। इसलिए हर कोई इस IPO का हिस्सा बनना चाहता है।" आगे कहा, " ICICI के इनमें से कई बैंकों के साथ अच्छे रिश्ते हैं और डिस्ट्रीब्यूशन में भी उसे मदद मिलती है, इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें शामिल करना चाहता था।"

इससे पहले किसके नाम था रिकॉर्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें