Get App

Ideal Technoplast IPO Subscription: दूसरे दिन तक 11 गुना भरा इश्यू, GMP समेत पूरी डिटेल

Ideal Technoplast Industries IPO Subscription status day 2: GMP की बात करें तो इस आईपीओ को ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहा है। आज यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 15 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 136 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 8:29 PM
Ideal Technoplast IPO Subscription: दूसरे दिन तक 11 गुना भरा इश्यू, GMP समेत पूरी डिटेल
Ideal Technoplast का आईपीओ आज दूसरे दिन तक 11 गुना सब्सक्राइब हो गया है। Ideal Technoplast का आईपीओ आज दूसरे दिन तक 11 गुना सब्सक्राइब हो गया है।

Ideal Technoplast IPO: आइडियल टेक्नोप्लास्ट इंडस्ट्रीज का आईपीओ आज दूसरे दिन तक 11.49 गुना सब्सक्राइब हो गया है। यह इश्यू पहले दिन 5.51 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसे कुल 1.44 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 12.58 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 23 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 16.03 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए 121 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस तय किया गया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

Ideal Technoplast IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

आइडियल टेक्नोप्लास्ट इंडस्ट्रीज के आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव रिटेल निवेशकों के लिए लगाया है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 19.52 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 3.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इस आईपीओ के तहत सिर्फ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं हो रही है। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Ideal Technoplast IPO: ग्रे मार्केट का अपडेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें