Indian Phosphate IPO Subscription: पहले दिन ही 10 गुना भरा इश्यू, लिस्टिंग पर डबल हो सकता है आपका पैसा

Indian Phosphate IPO Subscription status day 1: इंडियन फॉस्फेट के आईपीओ को ग्रे मार्केट से मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज 24 अगस्त को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 100 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 199 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 4:57 PM
Indian Phosphate IPO: इंडियन फॉस्फेट लिमिटेड के आईपीओ को आज 26 अगस्त को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है।

Indian Phosphate IPO: इंडियन फॉस्फेट लिमिटेड के आईपीओ को आज 26 अगस्त को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 10.83 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 4.87 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 45.02 लाख शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 67.36 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 29 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इश्यू के लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Indian Phosphate IPO: अब तक कितना हुआ सब्सक्राइब?

इंडियन फॉस्फेट लिमिटेड के आईपीओ में सबसे ज्यादा निवेश रिटेल निवेशकों ने किया है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 18.34 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 7.22 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन्स का हिस्सा 0.39 गुना भरा है। बता दें कि कंपनी ने एंकर निवेशकों से 189.37 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।


Indian Phosphate IPO के बारे में

इस आईपीओ के तहत 68.04 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 को होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख मंगलवार, 3 सितंबर 2024 तय की गई है। इस आईपीओ में आवेदन करने के लिए मिनिमम लॉट साइज 1200 शेयर है। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 118800 रुपये का निवेश करना होगा।

बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इंडियन फॉस्फेट आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। इंडियन फॉस्फेट आईपीओ के लिए मार्केट मेकर स्प्रेड एक्स सिक्योरिटीज है। रविन्द्र सिंह, ममता अरोड़ा और रुशिल अरोड़ा कंपनी के प्रमोटर हैं।

Indian Phosphate IPO का GMP

इंडियन फॉस्फेट के आईपीओ को ग्रे मार्केट से मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज 24 अगस्त को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 100 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 199 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लिस्टिंग पर 101.01 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा। यानी निवेशकों का पैसा सीधे डबल हो जाएगा।

Indian Phosphate के बारे में

इंडियन फॉस्फेट लिमिटेड की स्थापना साल 1998 में हुई थी। यह कंपनी लीनियर एल्काइल बेंजीन सल्फोनिक एसिड 90% का उत्पादन करती है, जिसे आमतौर पर LABSA के रूप में जाना जाता है। यह एक आयनिक सर्फेक्टेंट है जिसका इस्तेमाल सभी तरह के वाशिंग पाउडर, केक, टॉयलेट क्लीनर और लिक्विड डिटर्जेंट के निर्माण में किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।