Indo Farm Equipment IPO: इंडो फार्म इक्विपमेंट के आईपीओ को आज अंतिम दिन निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक यह पब्लिक इश्यू 229.68 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसे कुल 194.53 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 84.70 लाख करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 260.15 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है, जिसकी लिस्टिंग BSE, NSE पर होनी है। आईपीओ के लिए 204-215 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।
