INOX India IPO : कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 437.8 करोड़, 14 दिसंबर को खुलेगा इश्यू

INOX India IPO : यह आईपीओ 14 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इश्यू के लिए 627-660 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी की योजना अपर प्राइस बैंड पर IPO से 1,459.32 करोड़ रुपये जुटाने की है

अपडेटेड Dec 13, 2023 पर 10:01 PM
Story continues below Advertisement
INOX India ने एंकर निवेशकों से 437.8 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

INOX India IPO : क्रायोजेनिक इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी आईनॉक्स इंडिया ने एंकर निवेशकों से 437.8 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने आईपीओ खुलने से एक दिन पहले आज 13 दिसंबर को यह राशि जुटाई है। यह आईपीओ 14 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इश्यू के लिए 627-660 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी की योजना अपर प्राइस बैंड पर IPO से 1,459.32 करोड़ रुपये जुटाने की है।

ये हैं एंकर निवेशक

अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, नोमुरा ट्रस्ट, गोल्डमैन सैक्स, कार्मिग्नैक पोर्टफोलियो, एचएसबीसी ग्लोबल, वोलराडो वेंचर और नैटिक्सिस इंटरनेशनल फंड्स सहित ग्लोबल इनवेस्टर्स ने एंकर बुक के माध्यम से कंपनी में निवेश किया है। वडोदरा स्थित कंपनी ने कहा कि उसने एंकर निवेशकों को 660 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 66,33,285 इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। कंपनी ने एक्सचेंजों को अपनी फाइलिंग में कहा, "12 म्यूचुअल फंडों ने कुल 28 स्कीम के माध्यम से अप्लाई किया है।"


एसेट मैनेजमेंट और बीमा कंपनियों जैसे डोमेस्टिक निवेशकों ने भी एंकर बुक में पार्टिसिपेट किया है। इनमें एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, फिडेलिटी फंड, अशोक व्हाइटओक, निप्पॉन लाइफ इंडिया, कोटक महिंद्रा ट्रस्टी, एक्सिस म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी, सुंदरम म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस , एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

पब्लिक इश्यू के तहत नए शेयर जारी नहीं होंगे। केवल मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 2.21 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में शेयर बिक्री करने वाले शेयरधारकों में प्रमोटर सिद्धार्थ जैन, पवन कुमार जैन, नयनतारा जैन, इशिता जैन, मंजू जैन, लता रूंगटा, भारती शाह, कुमुद गंगवाल, सुमन अजमेरा और रजनी मोहट्टा के नाम शामिल हैं। ICICI सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल, इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Inox India ने पब्लिक इश्यू का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 प्रतिशत हिस्सा हाई नेटवर्थ वाले इंडीविजुअल्स और 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है। इनवेस्टर्स 22 इक्विटी शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।

क​ब हो सकती है लिस्टिंग

Inox India के शेयरों को 21 दिसंबर को BSE और NSE पर लिस्ट किया जा सकता है। कंपनी, कई इंडस्ट्रीज को सर्विस प्रदान करती है। इसके स्टैंडर्ड क्रायोजेनिक टैंक और इक्विपमेंट, बेवरेज केग, बीस्पोक टेक्नोलॉजी, इक्विपमेंट और सॉल्यूशन के साथ-साथ बड़ी टर्नकी प्रोजेक्ट्स का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल गैसों, लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG), ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी, स्टील और मेटिकल और हेल्थकेयर सहित कई इंडस्ट्रीज में किया जाता है। Inox India का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 में 17 प्रतिशत बढ़कर 152.7 करोड़ रुपये रहा था। वहीं रेवेन्यू 23.4 प्रतिशत बढ़कर 966 करोड़ रुपये रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।